I have gone through that phase of life Much earlier!(WOH DAUR JAA CHUKA HAI HAM PE KABHI KA AA KE) --EK GEET

May 2 2008  | Views 214 |  Comments  (19)
Tags:



WOH DAUR JAA CHUKA HAI HAM PE KABHI KA AA KE
( I have gone through that phase of life Much earlier!)
 

 गाते थे हुमहुमा के, हस्ते थे खिलखिला के;
   वह दौर जा चुका है हम पे कभी का आ के.

मुझे याद आ रही है मस्ती भरी हवाएं,
   वह नहर का किनारा, वहां "रूप" की अदाएं;
जो दिन बिताए हमने कसमें दिला दिला के-
   वह दौर जा चुका है हम पे कभी का आ के.

                         गाते थे हुमहुमा के, हस्ते थे खिलखिला के;

कुछ आज से अलग थी वह प्यार की इवारत,
    शर्म-ऑ-हया की नींव पे बनती थी वह इमारत;
गलियों में'उनसे'मिलते हम नज़रें चुरा चुरा के,
    वह दौर जा चुका है हम पे कभी का आ के.

                           गाते थे हुमहुमा के, हस्ते थे खिलखिला के;   

क्या ज़माना आ गया है तेज़-तेज़ चलने का,
    बचपन के साथ-साथ ही ज़बानी के भी ढलने का;
हम सपनों में ही मिलते थे बाहें फैला फैला के,
    वह दौर जा चुका है हम पे कभी का आ के.

                             गाते थे हुमहुमा के, हस्ते थे खिलखिला के;

हमारे प्यार में खुशबू थी नख्ररों और इकरार की,
    इनके प्यार से बू आती है हवश के गुबार की;
आज़ बेटा बोले बाप से आंखे दिखा दिखा के-
     वह दौर जा चुका है तुम पे कभी का आ के.

                            गाते थे हुमहुमा के, हस्ते थे खिलखिला के;

आज़ वक्त इनका है तो "राज़ी" इन्हे सलाम,
     दिल में भी इनके उठता है प्यार का तूफ़ान;
शादी तो यह भी करते है खुद को रुला रुला के-
      वह दौर जा चुका है हम पे कभी का आ के.

                                 गाते थे हुमहुमा के, हस्ते थे खिलखिला के;
                                    वह दौर जा चुका है हम पे कभी का आ के.

copy rights@Rajee
  Visit www.blogger.com             then log on to THOUGHT MACHINE byhttp://rajee7949.blogspot.com/

© rajee kushwaha., all rights reserved.

Recommend

8
votes
votesEnjoyed this post? Cast your vote and recommend to other readers


Leave a comment



Advertisement


Ambala, Male
Member Since Apr 22 2007
© 1998-2008 Copyright Sulekha.com Connecting Indians Worldwide, All Rights Reserved.